सीएम योगी ने राम मंदिर पर सपा के बयान पर दिया जवाब, बोले- क्‍या ये किसी मजिस्‍द ये कह सकते है गलत बनी है

CM Yogi in Kanpur: लाेकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमने से पहले शनिवार को ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं की। सीएम योगी ने उन्‍नाव जिले में जनसभा की। जिसमें विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे।

"राम मंदिर बेकार बना" सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के इस बयान पर सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा क्या किसी मस्जिद को कह सकते हैं कि गलत बनी है।

CM Yogi

सपा राष्‍ट्रीय महासचिव के बयान पर आगबबूला सीएम योगी ने कहा सपा ने ही राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। राम मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे भी वापस लिए थे।

इसके साथ ही सीएम योगी ने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी ओर रामद्रोही हैं। उन्‍होंने कहा हमारे यहां राम सबकुछ हैं । राम के बिना हमारा कुछ नहीं है।

सीएम योगी ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा इस चुनाव में परिवार के पांच लोगों को टिकट दिए है। आने वाले समय में उनके नाती पोते होंगे तो प्रदेश की 80 सीटों पर परिवार के ही लोग चुनाव लड़ेंगे।

सीएम योगी ने कहसमजावादी पार्टी और अखिलेश यादव को राष्‍ट्र की चिंता नहीं है उन्‍हें केवल अपनी चिंता है। उन्‍होंने कहा राज्‍य में जब सपा की सरकार थी तब जनकल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। जबकि भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है।

उन्‍होंने कहा राष्ट्र के लिए जब राजनीति होती है, तब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवादियों के मुकदमे सपा सरकार ने वापस लेने का प्रयास किया था। तब कोर्ट ने कहा था कि आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रहे हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+