दांडी मार्च दिवस पर सीएम योगी ने महात्मा गांधी को किया नमन
महात्मा गांधी ने आज के ही दिन दांडी मार् की शुरुआत की थी। ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत 12 मार्च 1930 को की थी। इसे नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है। ब्रिटिश कानून को तोड़ने के लिए गांधी जी की इस यात्रा को इतिहास में गौरवपूर्ण दिवस के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर बापू को नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा अमानवीय ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में, वर्ष 1930 में आज ही के दिन आरंभ हुआ ऐतिहासिक 'दांडी मार्च' स्वाधीनता के प्रति भारत की सामूहिक चेतना की समेकित हुंकार थी। पूज्य बापू व समस्त सत्याग्रहियों को शत-शत नमन! जय हिंद!

बता दें कि गांधी जी ने इस यात्रा की शुरुआत 78 स्वयंसेवकों के साथ की थी। साबरमती आश्रम से दांडी तक की इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुड़े थे। 6 अप्रैल को सुबह जब गांधी जी ने नमक कानून तोड़ा तो देशभर में लोगों के भीतर नई ऊर्चा का संचार हुआ और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोगों ने एकजुट होकर लड़ाई शुरू की।
दांडी मार्च गांधी जी के अहिंसक विरोध के सिद्धांत पर आधारित था। इसे सत्याग्रह कहा जाता है। इस मार्च से पहले गांधी जी ने अपने भाषण में कहा था कि अगर सरकार ने मुझे सुबह मार्च करने की अनुमती दी तो भी साबरमती तट पर यह मेरा आखिरी भाषण होगा। हो सकता है कि यह मेरे जीवन के अंतिम शब्द हों।












Click it and Unblock the Notifications