स्वामी शिवशंकर चैतन्य के निधन पर सीएम योगी ने जाहिर किया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी शिवशंकर चैतन्नय जी के निधन पर शोक जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा काशी के पूज्य संत व मनीषी, श्रद्धेय स्वामी श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का गोलोकगमन संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति एवं अथाह दुःख का क्षण है। उनके ब्रह्मलीन होने से एक युग का अंत हुआ है।
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिव्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान और उनके शिष्यों व अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वामी शिवशंकर चैतन्य के निधन पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने स्वामी शिवशंकर जी के साथ बिताए पल को भी इस मौके पर याद किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर स्वामी शिवशंकर चैतन्य को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने लिखा भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी के महाप्रयाण का दुःखद समाचार काशी से प्राप्त हुआ। वो मंगला आरती में बाबा विश्वनाथ की सेवा में अनवरत उपस्थित होते थे। उनका प्रयाण काशी की संत परंपरा के लिए एक बड़ी क्षति है। संत श्री भारती जी महाराज के शिव स्वरूप में विलीन होने पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शान्ति !












Click it and Unblock the Notifications