UP News: सीएम योगी ने आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, बोले- पीएम मोदी ने बाबा साहब के विजन को आगे बढ़ाया

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं। हमें बाबा साहब के सपनो को जीना होगा और उनके विजन को गांव गांव लेकर जाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के विजन और आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने बुधवार को लखनऊ में अयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए यह बातें कही। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज भारत विरोधी गतिविधियों के माध्यम से समाज को विभाजित करते हैं, भारत को कमजोर करने का प्रयास करते हैं, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का अपमान करते हैं, उनके बारे में गांव-गांव जाकर हम सभी को बताना होगा।

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सपनों को सही मायने में अंगीकार करने का काम अगर किसी ने किया है तो वे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। वर्ष 2014 के पहले आवास एक सपना होता था। हर घर में शौचालय का निर्माण इस कुप्रथा पर प्रहार था लेकिन इसे समाप्त करन की कोशिश की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग भारत का अपमान करते हैं जाति के नाम पर खाई को चौड़ा करने का काम करते हैं वो बाबा साहब का अपमान करते हैं। बाबा साहब को भी एक बार लालच देने का काम हुआ था लेकिन बिना डिगे वो भारतीयता के लिए काम करते रहे। लेकिन उन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी काम किया। पूरी दुनिया में अपनी बात को पहुंचाने का काम किया

सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब की बातों को जन जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार काम कर रही है। पीएम मोदी ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम किया। सरकार उनकी सपनों को लेकर आगे बढ़ रही है और हम इसको लेकर संकल्पित भी हैं। 2014 के पहले आवास एक सपना होता था लोग गरीबों का मजाक उड़ाते थे। आज देश के अंदर चार करोड़ को परिवारों आवास दिलाने का काम किया। अभी भी एक लक्ष्य है कि जो लोग बचे हैं उनको उपलब्ध करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+