न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के परिजनों से मिले CM योगी; संवेदनाएं व्यक्त कीं
CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार आज प्रयागराज को दौरे पर हैं। सीएम योगी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा और लोकार्पण किया। इस क्रम में योगी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कुलाधिपति और पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गिरिधर मालवीय के आवास पर पहुंचे।
सीएम ने मालवीय के परिजनों से मुलाकात कर गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वह करीब 15 मिनट तक मालवीय के जार्ज टाउन स्थित आवास पर रहे। उनके बेटे मनोज मालवीय से बातचीत की। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सीएम योगी ने X पर किया पोस्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- 'भारत रत्न' महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र स्व. गिरिधर मालवीय जी के प्रयागराज स्थित आवास पर आज उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।












Click it and Unblock the Notifications