हज हाउस के जवाब में CM योगी बनवाएंगे कैलाश मानसरोवर हाउस
इलाहाबाद। यूपी से हज यात्रा पर जाने वालों की सुविधा व सब्सिडी आदि की व्यवस्था के लिये अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार ने हज हाउस बनवाया था। ठीक उसी ढर्रे पर अब एक और हाउस अस्तित्व में आ गया है। यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद आई बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कैलाश मानसरोवर हाउस का शिलान्यास किया। यूपी के गाजियाबाद में इस हाउस की आधारशिला रखी गई। इस योजना को अखिलेश यादव के हज हाउस प्रोजेक्ट का जवाब कहा जा रहा है। क्योंकि अखिलेश के हज हाउस से हाजियों को सीधे लाभ दिया गया था। वही कैलाश मानसरोवर हाउस सीधे तौर पर भगवाधारियों को लाभ मिलेगा।

Recommended Video

क्या है खासियत
सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर हाउस के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह भवन उत्तर प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देगा। वैसे तो सीएम योगी ने मुख्यमंत्री बनते ही कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वालों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन सबसे खास घोषणा यह हाउस था जो लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। कैलाश मानसरोवर गेस्ट हाउस में 500 श्रद्धालु एक साथ विश्राम और आश्रय प्राप्त कर सकेंगे। अपने आप में भव्य बनने वाला यह कैलाश मानसरोवर गेस्टहाउस 8,125 स्कवॉयर मीटर्स के दायरे में बनेगा। यहां आने वाले श्रद्धालु 1000 स्कवॉयर मीटर के दायरे में बनने वाले गार्डन की मनमोहक हरियाली का भी आनंद उठा सकेंगे।
क्या है महत्व
हिंदू धर्म में कैलाश मानसरोवर यात्रा का अत्यंत पौराणिक महत्व है। जीवन में एक बार इस यात्रा पर हर सनातनधर्मी जाना चाहता है। यह यात्रा बेहद की कठिन और आध्यात्मिक होती है। जो सीधे सरकार की देख रेख में पूरी होती है। सीएम योगी ने सत्ता में आते ही जितनी तेजी से कैलाश मानसरोवर हाउस के निर्माण और एक लाख सब्सिडी देने का वायदा किया था। उतनी ही तेजी से निर्माण कार्य को हरी झंडी देकर शिलान्यास भी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications