UP News: सीएम योगी ने किया श्रीअन्न महोत्सव का शुभारंभ, बोले- किसानों के जीवन में आ रहा बदलाव

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मिलट्स वर्ष की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि 3 दिनों तक लखनऊ में श्रीअन्न महोत्सव होगा। पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप हम किसानों के जीवन मे परिवर्तन लाएंगे।

योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में श्रीअन्न महोत्सव के शुभारंभ के दौरान सीएम योगी ने यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश मे परम्परागत तौर पर मोटे अनाज की खेती होती थी। आज लगभग हर परिवार में श्रीअन्न शामिल हो चुका है। मिलट्स की रेसिपी के लिए महिलाओं को धन्यवाद देने की आवश्यकता है।

योगी ने कहा कि अब मिलेट्स की रेसिपी से लोग आकर्षित होंगे। 35 कृषक संगठनों ने मिलेट्स के लिए काम किया उनको धन्यवाद। कृषि विज्ञान केंद्र भी मिलेट्स पर काम कर रहे। 5 कृषि विज्ञान केंद्र को भी 95 लाख की अनुदान राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीज के किट उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षण भी दे। किसानों को बीज देकर अगले साल उनसे लें और किसानों को उपलब्ध कराएं। मिलेट्स में लोगों की जागरूकता बढ़ी है। कम सिंचाई वाले स्थानों पर ज्यादातर मिलेट्स की ही खेती होती थी।

योगी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मिलेट्स की खेती घटी है। मोटे अनाज की एमएसपी भी बढ़ी है। ज्वार 1530 था आज 3100 रुपये है। रागी 1550 था आज 3800 रुपए का रेट है। मकई 1310 था और 2000 से ऊपर है। उड़द 4300 से 6600 के करीब है। आज ज्यादातर कृषि विज्ञान केन्द्र बेहतर काम कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि, हमने सभी विभागों को कहा किसानों को जितनी सुविधा दी जा सकती है दीजिए। मिलेट्स के शोध और अनुसंधान को और अच्छा करें। मोटे अनाज कम सिंचाई वाले स्थानों पर ज्यादा पैदा होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+