सपा-बसपा कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पातीं: सीएम योगी

देवरिया में कई विकास परियोजनाओं की सौगात कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है। हर तबके के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। विकास भी है, विरासत भी है। कोई सोचता था कि अगर सपा और बसपा की सरकार होती तो क्या अयोध्या में राम मंदिर बन पाता, क्या ये लोग बना पाते।

आज कितना परिवर्तन आया है, आप देख रहे हैं, आपके एक वोट की ताकत ने पांच सदी के इंतजार को खत्म कर दिया है। हमें पूर्वजों का भी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा, जिन्होंने सपना देखा, आज वह पूरा हुआ है। प्रधामंत्री मोदी के विजन की वजह से ये सारे कार्य संभव हो पाए हैं।

cm yogi

देश में सुरक्षा और प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही समृद्धि के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। एक तरफ जब देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था, उस वक्त भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।

हमने उस देश को पिछाड़ा जिसने 200 साल तक देश को गुलाम बनाकर रखा। पीएम मोदी को तीसरी बार मौका दीजिए, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत का तीसरी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मतलब देश के हर व्यक्ति की आग में बढ़ोतरी होगी। हर एक के जीवन में खुशहाली आना, भारत दुनिया की ताकत बनेगा, भारत का दुश्मन भारत की ओर टेढ़ी नजर से नहीं देख पाएगा। इसी सपने को पूरा करने के लिए हर किसी से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार मोदी सरकार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+