2014 से पहले व्यक्ति-मजहब को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा पिछले 10 वर्ष में आपने बदलते हुए भारत को देखा है, एक नया भारत, एक ऐसा भारत जो दुनिया के अंदर भारत को नई पहचान दे रहा है। लोग सम्मान के साथ भारत को देखते हैं। हमारे देश के लिए सम्मान का मतलब 140 करोड़ आबादी वाले देश का जब कोई भी व्यक्ति कहीं जाता है तो उसे सम्मान मिलता है।

आज भारत के पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है, वह पीएम मोदी की वजह से है। मोदी सरकार ने सीमा को सुरक्षित करने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े काम किए हैं। हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय आदि का निर्माण हुआ है। नई-नई चीजें आ रही हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाएं किस रूप से लोगों तक पहुंच रही है, उसे दुनिया ने देखा है।

cm yogi

2014 से पहले व्यक्ति-मजहब को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थी। लेकिन 2014 के बाद ऐसा नहीं है। मोदी जी ने मंत्र दिया था सबका साथ, सबका विकास। बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं को लाभ मिला। हर हर गांव, शहर, जवान, किसान, व्यापारी, महिला इन योजनाओं से जुड़ चुका है। कोई यह नहीं कह सकता है कि वह इन योजनाओं से नहीं जुड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी को सुरक्षा, समृद्धि भी सभी को, लोककल्याण का भाव सबके लिए। हमने तुष्टिकरण नहीं बल्कि मोदी जी ने हर व्यक्ति की संतुष्टि को आधार बनाया है। किसी जाति-मत-मजहब की तु्ष्टिकरण को आधार नहीं बनाया है। इससे भारत को एक नई पहचान मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+