कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी, हम उन्हें उनकी जगह पहुंचाते हैं: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटेन के अखबर द गार्जियन में हाल ही में एक रिपोर्ट छपी है कि पाकिस्तान में तकरीबन 20 दुर्दांत आतंकवादी मारे गए हैं। लेकिन पड़ोसी देश भारत का नाम नहीं ले सकता है, यह भारत पहले वाला भारत नहीं है, सभी ने सर्जिकल स्ट्राइक को देखा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद का राम नाम सत्य होना चाहिए ना, ये केवल भारत ही कर सकता है, बस फर्क यही है कि हम उसको वहां पहुंचाते हैं जहां पहुंचना चाहिए, कांग्रेस के लोग उसे बिरयानी खिलाते थे। मैं तो भौचक हूं कि बंगाल के लोगों ने कम्युनिस्ट को बंगाल की खाड़ी में डुबा दिया है।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा कि आप देख सकते हैं कि बंगाल में कम्युनिस्ट गायब हो गए हैं, देश के अंदर किसी भी राज्य में नहीं हैं। जब यह देश आगे बढ़ रहा है तो देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। जब पीएम मोदी कहीं जाते हैं तो उनका भव्य स्वागत होता है, यह सम्मान सिर्फ मोदी जी का नहीं है बल्कि पूरे देश का सम्मान है।

आज क्या कोई दुश्मन देश भारत की सीमा में घुसने का साहस कर पाएगा। घुसने का दुस्साह करेगा तो उसे मालूम है कि लेने के देने पड़ जाएंगे। अब नहीं कर पाएगा। नक्सलवाद समाप्त। आतंकवाद और उनके प्रश्रयदाता गायह बो गई है। कश्मीर में पूरी धारा 370 ही गायब हो गई है। हम समस्या नहीं देते हैं, बल्कि उसका समाधान देते हैं। इन समस्याओं की जड़ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं। सुरक्षा का बेहतर वातावरण देश के भीतर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+