कांग्रेस ने धारा 370 का दंश दिया, जिसे मोदी जी ने समाप्त किया: सीएम योगी
मथुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत आज एक नए भारत के रूप में जाना जा रहा है। जहां युवा की आजीविका की व्यवस्था भी है तो आम जमनमानस की आस्था का भी सम्मान है, जहां पर हमारी पौराणिक विरासत के संरक्षण का कार्य हो रहा है तो विकास के साथ आम नागरिक को जोड़ने का काम हो रहा है।
हर नारी, व्यापारी को सुरक्षा की गारंटी है तो अन्नदाता किसान को विकास के अभियान के साथ जोड़ने की भी गारंटी है। यही मोदी गारंटी है। जो बिना भेदभाव के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानता है, 140 करोड़ लोग जिस व्यवस्था के साथ जुड़कर भारतवासी होने की गौरव की अनुभूति करते हैं।

2014 से पहले की क्या स्थिति थी, उग्रवाद, अलगाववाद चरम पर था, जम्मू कश्मीर की क्या स्थिति थी, पत्थरबाज वहां हावी थे, हजारों सुरक्षाबल के जवान चोटिल और घायल होते थे। सरकारें किंकर्तव्यमूढ़ होकर देखते थे, लेकिन आज जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी समाप्त हो गई है, इसके साथ ही कश्मीर में धारा 370 भी समाप्त हो गई है। 1952 में यह दंश कांग्रेस ने दिया था, जो देश में उग्रवाद का कारण बना था, उस समस्या का समाधान मोदी जी ने किया है।
पत्थरबाजी समाप्त हुई और उग्रवाद की समस्या भी खत्म हो गई है। आज भारत की सीमा सुरक्षित है। आज क्या भारत की सीमा में घुसपैठ का दुस्साहस कर सकता है। क्या कोई भारत में आकर आतंकी घटना को अंजाम दे सकता है। जब यशस्वी नेतृत्व होता है तो वह हर क्षेत्र का विकास करता है।
आज यह विकास हमें हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। सीमा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिल रहा है। पहले सैनिकों को कई किलोमीटर तक अपना सामान पीठ पर लादकर जाना होता था। आज सीमा क्षेत्र में भारत की कनेक्टिविटी इतनी बेहतर हो गई है कि हमारा जवान उन सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए पूरे साहस के साथ जाता है, सीमा को सुरक्षित रखता है।









Click it and Unblock the Notifications