CM Yogi News: दिवाली से पहले सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों को दिया यह खास तोहफा

CM Yogi News Uttar Prdaesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा की है। सीएम योगी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

cm

इससे प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों और 7 लाख पेंशनरों का 4-4 फीसदी डीए बढ़ेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद 1 जुलाई से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा। 15 मई को महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुहर लगी थी। इसके अलावा योगी सरकार ने दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्जवला योजना के तहत 1 सिलेंडर रिफिल मुफ्त में देने का एलान किया है। इस उपहार के साथ ही सीएम योगी ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+