रामायण के राम अरुण गोविल के लिए मेरठ में सीएम योगी ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए चुनाव प्रचार करन पहुंचे। सीएम योगी की ने मेरठ में रोड शो किया जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक जुटे और उन्होंने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए।

टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ से प्रत्याशी बनाया है। मेरठ में 26 अप्रैल को मतदान होने वाला है इससे पहले अरुण गोविल के लिए सीएम योगी चुनाव प्रचार करने पहुंचे है।
सीएम योगी और अरुण गोविल को एक साथ देखकर मेरठ की जनता बहुत उत्साहित नजर आई। सीएम योगी और अरुण गोविल को साथ देखकर जनता ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds roadshow in Meerut
BJP has fielded Arun Govil, former TV star of Ramayan from the Meerut Lok Sabha seat. Meerut will vote on April 26.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/CHlkIgXRdB
— ANI (@ANI) April 23, 2024












Click it and Unblock the Notifications