भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद भाजपा के उम्मीदवार, सीएम योगी ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के भदोही लोकसभा क्षेत्र से डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। विनोद कुमार बिंद को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा द्वारा डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को भदोही लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। आपकी विजय हेतु मंगलमय शुभकामनाएं।
डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाने की जानकारी यूपी भाजपा के सोशल हैंडल के जरिए दी गई है। जिसमे कहा गया है कि एक बार फिर, मोदी सरकार। डॉ. विनोद कुमार बिंद को भदोही से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

गौर करने वाली बात है कि भदोही से टीएमसी ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। टीएमसी की ओर से यहां ललितेशपति त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि विनोद कुमार बिंद मिर्जापुर के मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं। 2022 के चुनाव में उन्हें भदोही की ज्ञानपुर सीट से सपा ने उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बिंद मझवां से टिकट मांग रहे थे, जिसके बाद उन्होने सपा को छोड़ दिया और निषाद पार्टी से मझवां से उम्मीदवार बनाए गए थे।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भदोही में कुल 1039390 वोट पड़े थे, जिसमे से भाजपा के उम्मीवदार रमेश चंद ने जीत हासिल की थी और संसद पहुंचे थे। उन्हें कुल 510029 वोट हासिल थे। वहीं बसपा के उम्मीदवार रंगनाथ मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications