उत्तर प्रदेश में 45+ के लोगों के वैक्सीनेशन की रफ्तार पड़ी धीमी, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश

लखनऊ, मई 24। उत्तर प्रदेश में टीकाकरण अभियान की धीमी रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाखुश हैं। सीएम योगी ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कहा है कि प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जाए, इसके लिए जो भी हो सके, वो किया जाए। सीएम योगी ने सभी 75 जिलों में टीकाकरण का काम शुरू करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि अभी वैक्सीनेशन का काम 23 जिलों में ही किया जा रहा है।

yogi adityanath

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने योगी सरकार को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में मंत्रालय की तरफ से वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाने को कहा है, जिसके बाद सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की जमकर क्लास लगाई। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का काम यूपी में थोड़ा सुस्त है। पहली डोज का औसत 19.5 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 32.3 प्रतिशत है। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे जिलों में टीकाकरण का काम बेहतर है, लेकिन आजमगढ़, हरदोई और गाजीपुर जैसे जिलों में वैक्सीन देने की रफ्तार सुस्त है।

Recommended Video

    UP Election से पहले RSS-BJP का महामंथन, PM Modi, Amit Shah रहे शामिल | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को टीका लगने की रफ्तार बाकी राज्यों से काफी बेहतर है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को कोविड का निशुल्क टीका दे रही हैं। 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण भारत सरकार की मदद से हो रहा है, जबकि 18 से 44 साल वालों को राज्य सरकार के संसाधनों से टीका-कवर उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उच्च स्तरीय कमेटी की मीटिंग में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। योगी ने कहा कि यह प्रयास हो कि अधिक से अधिक वैक्सीन निर्माता कंपनियां इसमें भागीदार बनें। सभी कंपनियों से सतत संवाद बनाये रखा जाए. भारत सरकार ने अभी तीन वैक्सीन के प्रयोग की अनुमति दी है, जबकि कई अन्य वैक्सीन के संबंध में विचार किया जा रहा है। यूपी सरकार ने 4 करोड़ वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+