CM Yogi: योगी सरकार करोड़ों पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को देगी यह खास सुविधा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार जरुरतमंदों के लिए आगे आ रही है। इसी क्रम में योगी कैबिनेट ने प्रदेश के 3.19 करोड़ पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के कुल 13.74 करोड़ लोगों को भी जल्द आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
पात्र गृहस्थी राशन कार्ड नगरीय क्षेत्रों के उन परिवारों के बनते हैं, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होती है। भिखारी से लेकर भूमिहीन मजदूर, कुली या पल्लेदार, फेरी व खोमचा लगाने वाले, रिक्शा चालक, जूते-चप्पल की मरम्मत करने वाले, घरेलू कामकाज करने वाले, सफाई कर्मी, कुष्ठ व एड्स पीड़ित रोगी, अनाथ बच्चे, परित्यक्त महिलाएं आदि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों में शामिल हैं।

राज्य सरकार अब इन्हें भी आयुष्मान योजना का लाभ देने का जल्द निर्णय करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही 3.19 करोड़ पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलने लगेगा।
Gorakhpur News: खुद को CM का ओएसडी बता ठगी करती थी पुष्पा किन्नर, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई गौरतलब है कि आयुष्मान योजना का लाभ राज्य के 3,603 अस्पतालों में मिल रहा है। पांच वर्ष पूर्व शुरू हुई इस योजना का अभी तक कुल 25 लाख लोग लाभ उठा चुके हैं। इनके उपचार पर सरकार 3,407 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications