CM योगी आदित्यनाथ करेंगे अब औचक छापेमारी, खामियां पाई गईं तो होगा ऐसा हश्र
लखनऊ। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ अब पूरी तरह से एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक दौरे और अब अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए वो खुद जिलों में जाकर छापेमारी करेंगे। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार की खामियां पाएं जाने पर अधिकारियों की खैर नहीं होगी। सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खुद स्वंय जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे।

दोषी अधिकारियों की नहीं होगी खैर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में अपने दौरा के दौरान अधिकारियों की समीक्षा की। फर्रुखाबाद में अधिकारियों की पाई गई खामियों के चलते सीएम जमकर बरसे। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी की अब से वे खुद ही जिलों में जाकर मुआयना करेंगें और किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही की दशा में कार्रवाई की जायेगी।
इसलिए भड़के थे सीएम योगी
सीएम योगी बैनामे का इंट्री लंबित होने और बीआरसी के पास जर्जर निष्प्रयोज्य भवन न हटाए जाने से नाराज थे। साथ ही राशन कार्डों को आधार से लिंक न करने से अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई।












Click it and Unblock the Notifications