बरेली हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा - 'जो जिस भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में समझाया गया'
Cm Yogi News Uttar Pradesh: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का शनिवार को एक बार फिर सख्त तेवर देखने को मिला। यह तेवर बरेली घटना को लेकर था। होटल ताज में आयोजित विकसित यूपी कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि " जो जिस भाषा में में समझेगा उसी भाषा में उसे समझाया गया।
मौलाना भूल गया किसका शासन है
सीएम योगी ने कहा कि मौलाना भूल गया कि उत्तर प्रदेश में किसका शासन है। यहां ना तो सड़कें जाम होंगी और ना ही कर्फ्यू लगेगा। मौलाना कहता था सड़क जाम कर देंगे।
ऐसा सबक सिखाएंगे पीढ़ियां याद रखेंगी
सीएम योगी ने कहा कि बरेली हिंसा के उपद्रवियों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी।

पूर्व की सरकारों में यही होता था
सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पहले यही होता था। माफियाओं को पालने का काम किया जाता था। उन्हें शरण दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। अब माफियाओं और अपराधियों की कमर तोड़ी जा रही है।
उत्तर प्रदेश बीमारू था नहीं
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू था नहीं, इसे परिवारवाद, जातिवाद और बीमारू मानसिकता वालों ने बीमारू बना दिया गया था। परिणाम क्या था, दंगे होते थे, दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था। दंगाइयों की आवभगत होती थी और पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता सैल्यूट करती थी।
उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए '8 ईयर्स ऑफ यूपी गवर्नमेंट' पुस्तक का विमोचन किया और प्रदेश की प्रगति की कहानी को दमदारी से प्रस्तुत किया। उन्होंने पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को उजागर किया।
यूपी अब 70 हजार करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस वाला स्टेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी उन लोगों के लिए अविश्वसनीय है, जो पौरुष की कमी और अपने पुरुषार्थ को करने से डरते थे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अवसर तो मिला, लेकिन उन्होंने इसे परिवारवाद, लूट-खसोट और अराजकता का जरिया बना लिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने ईश्वर और अपने पुरुषार्थ पर विश्वास के साथ उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला। आज यह ग्रोथ स्टोरी उस कहानी को आपके सामने लाएगी।
सीएजी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 2023 में 37 हजार करोड़ रुपये के राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) वाला राज्य था और वर्तमान में यह बढ़कर 70 हजारकरोड़ रुपये हो गया है। इतनी बड़ी आबादी वाला राज्य बिना किसी रुकावट के अपने सभी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति ने यूपी के विकास को बाधित किया था। दंगों की आग में व्यापार को बर्बाद किया गया और भ्रष्ट व्यवस्था ने नौकरशाही को अपंग बना दिया था। लेकिन आज हमने उस यूपी को फिर से भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है।
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications