सीएम योगी बोले हमारी आस्था के तीन केंद्र, अयोध्या-काशी-मथुरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने पांच गांवों की मांग की थी, लेकिन आज हिंदू समाज अपनी आस्था के सिर्फ तीन केंद्रों की मांग कर रहे हैं, वो हैं अयोध्या, काशी और मथुरा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अयोध्या में दीपोत्सव शुरू करने का सौभाग्य मिला, जोकि राष्ट्रीय उत्सव बन गया। अयोध्या को पिछली सरकारों ने कर्फ्यू और प्रतिबंधित क्षेत्र बनाकर रख दिया था।

कई शताब्दियों से अयोध्या को नजर लगी हुई थी। दुनिया में लोगों की भावना के साथ इस तरह का शोषण कहीं नहीं हुआ। अयोध्या के अन्याय हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि दो धार्मिक क्षेत्र हैं जहां पर हिंदुओं के साथ अन्याय हुआ है। अयोध्या में अन्याय हुआ।
Recommended Video
जब हम अन्याय के बारे में बात करते हैं तो हमे पांच हजार साल पहले का कुछ याद आता है। भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से आधी संपत्ति मांगी थी, लेकिन अगर वह भी मुश्किल है तो तो सिर्फ पांच गांव की मांग की थी। उन्होंने पांच गांव की बात की थी, लेकिन हम सिर्फ तीन जगहों काशी, मथुरा, अयोध्या की मांग कर रहे हैं, जोकि हमारे लिए आस्था का केंद्र हैं।
जब मैं अन्याय की बात करता हूं तो हम 5000 साल पहले की बात कर रहे हैं। उस समय पांडवों के साथ भी अन्याय हुआ था, यही अयोधअया में हुआ, काशी में और मथुरा में भी हुआ। रामधारी सिंह दिनकर की लाइनों को याद करते हुए सीएम ने कहा कि उस वक्त कृष्ण कौरवों के पास गए थे और कहा कि हमे पांच गांव दे दीजिए, बाकी की सारी जमीन आप सख लो। हम वहां खुशी से खाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications