'सनातन ही एकमात्र धर्म है, बाकी सब तो...', उदयनिधि के बाद अब सीएम योगी के बयान ने चढ़ाया सियासी पारा
CM Yogi Adityanath On Sanatana Dharma: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म विवाद पर बड़ा बयाम दिया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, 'सनातन धर्म ही एकमात्र धर्म है, बाकी सभी संप्रदाय और पूजा पद्धतियां हैं।'
सीएम योगी की टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म की तुलना डेंगू से करने वाली विवादास्पद टिप्पणी के बाद इस पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सनातन धर्म ही एकमात्र धर्म है, बाकी सभी पंथ और पूजा पद्धतियां हैं। सनातन मानवता का धर्म है और अगर इस पर हमला हुआ तो दुनिया भर में मानवता के लिए संकट पैदा हो जाएगा।"
Recommended Video
CM योगी बोले- भारत में पैदा होने पर गर्व है...
सीएम योगी ने भी कहा कि, छोटी सोच वाले लोग इसकी विशालता को समझ नहीं पाते हैं और इसे समझने के लिए संघर्ष करते हैं। सीएम योगी ने ये भी कहा कि, मुझे भारतीय होने पर भी गर्व है। भारत में जन्म लेना दुर्लभ है और मनुष्य के रूप में जन्म लेना उससे भी दुर्लभ है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बात गोरखनाथ मंदिर में आयोजित सात दिवसीय 'श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' के समापन समारोह में कही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए सनातन धर्म विवाद पर ये बड़ा बयान दिया। यह आयोजन महंत दिग्विजय नाथ की 54वीं और राष्ट्रीय संत महंत अवैद्यनाथ की 9वीं पुण्य तिथि की याद में आयोजित किया गया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समझाया श्रीमद्भागवत का महत्व
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, श्रीमद्भागवत की विशालता को समझने के लिए संकीर्ण दृष्टिकोण वाले लोग संघर्ष करते हैं। इसको समझने के लिए हमें खुली मानसिकता रखना होगा।
सीएम योगी ने कहा, "भागवत की कथा असीमित है और इसे विशिष्ट दिनों या घंटों तक सीमित नहीं किया जा सकता है। यह अंतहीन रूप से बहती है, और भक्त लगातार इसके सार को अपने जीवन में आत्मसात करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications