Ram Mandir In Ayodhya: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मंदिर निर्माण का 50 फीसदी काम पूरा, 2024 में हो जाएगा तैयार

CM Yogi on Ram Mandir Construction: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजस्थान में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक भगवान राम की मूर्ति को 2024 में मकर संक्रांति के दिन मंदिर के गर्भगृह में रखे जाने की संभावना है। वहीं, मंदिर पूरी तरह से 2024 अंत तक तैयार हो जाएगा।

Recommended Video

    Ram Mandir In Ayodhya: CM Yogi ने बताया -कितना पूरा हुआ मंदिर का निर्माण कार्य | वनइंडिया हिंदी*News
    Ram mandir temple

    आपको बता दें कि अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का शिलान्यास 2020 में हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि 2024 तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मैं भगवान कृष्ण द्वारा प्रतिपादित 'कर्मण्यवधिकारस्ते, माँ फलेशु कदचना' (अपना कर्तव्य निभाओ लेकिन फल की कोई उम्मीद नहीं है) के दर्शन में विश्वास करता हूं। लोग 1949 से राम मंदिर निर्माण का सपना देख रहे थे। मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन भी 1949 में शुरू हुआ था। ऐसे में अब तक मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

    श्री पंचखंड पीठ के कार्यक्रम में जयपुर पहुंचे थे CM योगी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जयपुर में श्री पंचखंड पीठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सामाजिक और धार्मिक आंदोलनों में पीठ की भूमिका को रेखांकित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व प्रधान द्रष्टा आचार्य धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि आचार्य धर्मेंद्र का हाल ही में निधन हो गया था।

    1800 करोड़ की लागत से बन रहा है राम मंदिर
    राममंदिर का निर्माण 1800 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टियों की मानें तो मंदिर निर्माण में लगभग 1800 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। मंदिर को तय समय पर तैयार किया जा सके, इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- कौन थे Raja Raja Chola, भव्य मंदिर बनवाने के बाद भी उनके हिंदू होने पर क्यों उठे सवाल?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+