Asia Cup Final मुकाबले में टीम इंडिया की जीत को CM Yogi ने बताया ऐतिहासिक,कहा- 'खिलाड़ियों पर हमें गर्व'

CM Yogi News Uttar Pradesh: एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत हुई है। इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व की बात कही एंव खेल के प्रति खिलाड़ियों के समर्पण की भी सराहना की। भारत ने श्रीलंका को दस विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंका की टीम महज 50 रन पर ही सिमट गई थी।

सीएम योगी ने कहा कि ''खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। आज पूरे देश को इनकी खेल प्रतिभा पर नाज है। इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं । यह ऐतिहासिक जीत है।''

cm

श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में महज 50 रन पर सिमट गई. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट चटकाया। इसके बाद मैदान पर उतरे शुभमन गिल और ईशान किशन ने महज 37 गेंद में लक्ष्य हासिल करके दस विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया. जिसमें शुभमन गिल 27 और इशान किशन 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+