BJP कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ, गुजरात की जीत ने हममें भर दिया नया उत्साह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा की राज्य कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है।

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा की राज्य कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने गुजरात में भाजपा की 7वीं बार रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात के अंदर भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने हमें प्रेरित किया है और हममें एक नया उत्साह भर दिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिली और अब भारत को अपनी क्षमताएं दुनिया को दिखाने का मौका मिलेगा। यह हमारा सौभाग्य है कि यूपी जैसे राज्य को भी जी20 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। सीएम ने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, आगरा और गौतम बुद्ध नगर में G20 के 11 समिट होने हैं।
कहा कि ये वो देश हैं जहां दुनिया की 60 फीसदी आबादी निवास करती है, 75 फीसदी ट्रेड पर जिनका अधिकार है, 85 फीसदी GDP पर जिनका अधिकार है, इस बार उन देशों के G20 की अध्यक्षता का अवसर भारत को मिला है। जो कि दिखाता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान ने 140 करोड़ भारतीयों को जोड़ा और दिखाया कि 'आजादी' क्या है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि राज्य में स्थापित सुरक्षा और सुशासन के मॉडल के कारण, दुनिया के सभी बड़े निवेशक अब उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं और इसकी वजह से 5 वर्षों में 1.61 करोड़ रुपये की नौकरियां सृजित हुई हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश एक रोगग्रस्त राज्य कहलाने से आज एक निर्यातक राज्य बन गया है। उन्होंने बोलते हुए कहा कि हम लोग मई 2022 में आयोजित कार्यसमिति में नए संकल्प के साथ आगे बढ़े थे। पहली बार कोई सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार दो तिहाई बहुमत से यूपी में फिर सत्ता में आई है।
-
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications