CM योगी ने रामनवमी के पर्व पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर धुल लिया आशीर्वाद

गोरखपुर। नवरात्रि के इस महापर्व का आज नौवां और आखिरी दिन है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने गोरखनाथ मठ पर कन्या पूजन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कन्याओं के पैर धुले और उनसे आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर मे शारदीय नवरात्र में परम्परागत ढ़ग से विधिवत रूप से पुजा अर्चना की जाती है। पूरे नवरात्र मे सुबह और शाम को विधिवत रूप से पूजा-पाठ किया जाता है।

cm yogi adityanath performs kanya pujan on ram navmi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर आज नवमी के पवन पर्व पर कुंवारी कन्याओं का पूजन किया। पूजन करने के पश्चात कन्याओं को चुनरी पहनाकर उनके पैर धुले। पूजन करने के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कन्या पूजन एक प्रकार से आदिशक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों का पूजन है। क्योंकि ये कन्याएं उन्हीं का रूप हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या महिलाओं के प्रति हो रहा अपराध सनातन परंपरा के प्रति अपराध है। यहां पर वासंतिक नवरात्र के अवसर पर विधि विधान से कन्या पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया जाता है। वैसे तो दुर्गा मंदिर में पूरे वर्ष भर कार्यक्रम चलते हैं, लेकिन नवरात्र मे सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक दुर्गा सप्तशती का पाठ होता है। वही परंपरा आज तक चली आ रही है। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और विजयदशमी के अवसर पर बधाई भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+