आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाहिर किया दुख
महान जैन धर्मगुरू आचार्य विद्यासागर जी महाराज का देहावसान हो गया है। आचार्य जी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजार्य जी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा जैन पंथ के पूज्य संत, आध्यात्मिक गुरु, आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत एवं संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कोटि-कोटि नमन!
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आचार्य जी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे।

वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
आचार्य जी के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने आधे दिन का अवकास घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा इसके साथ ही किसी भी तरह के राजकीय समारोह और कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications