गोरखपुर से वाराणसी के बीच शुरू हुई नई उड़ान, सीएम योगी बोले- एयर कनेक्टिविटी में हुआ काफी परिवर्तन
लखनऊ, 27 मार्च: गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच नई उड़ान का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उड़ान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा, "प्रदेश में विगत 5 वर्षों में एयर कनेक्टिविटी में काफी परिवर्तन हुआ है।"

Recommended Video
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा, 'मौजूदा समय में राज्य में नौ हवाई अड्डे काम कर रहे हैं। चार साल पहले, राज्य में सिर्फ चार हवाई अड्डे केवल 25 गंतव्यों से जुड़े थे। अब देश भर के 75 गंतव्यों के लिए राज्य से उड़ानें उपलब्ध हैं। मैं इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं'। आपको बता दें कि गोरखपुर-वाराणसी की यह हवाई सेवा 'उड़ान योजना' के तहत शुरू की जा रही है।
महज 1 घंटे में होगी पूरी होगी 220 किलोमीटर की दूरी
गोरखपुर से वाराणसी की दूरी 219.3 किलोमीटर की है। एनएस 24 और 31 के रास्ते भी वाराणसी तक जा सकते हैं। हालांकि विमान सेवा शुरु होने से वक्त की बचत ज्यादा होगी। महज एक घंटे से भी कम समय में करीब 220 किलोमीटर की दूरी तय हो सकेगी।
यह होगा फ्लाइट्स का शेड्यूल
स्पाइस जेट की विमान संख्या (एसजी-2747) 27 मार्च से रोजाना कानपुर से गोरखपुर दोपहर 12.35 पर आएगी और यहां से 12.55 बजे कानपुर के लिए उड़ान भरेगी। वहीं विमान संख्या (एसजी-2949) 27 मार्च से रोजाना वाराणसी से गोरखपुर सुबह 9.35 बजे आएगी और 9.55 बजे गोरखपुर से वाराणसी के लिए उड़ान भरेगी। इन उड़ानों के साथ ही स्पाइस जेट ने कोलाकाता के लिए एक और सेवा शुरू की है। स्पाइस जेट की एसजी 362 रोजाना शाम सात बजे गोरखपुर आएगी और यहां से 7.30 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications