बिजनेस हब के रुप में उभरा है उत्तर प्रदेश, विदेशी कंपनियां भी कर रहीं निवेश- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के गीडा में तत्वा प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 97 उद्यमियों को 102 भूखण्डों के आवंटन पत्र वितरण व 136 करोड़ की ढांचागत विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया।
सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे देश में सुरक्षा व समृद्धि का माहौल है। इस सकारात्मक माहौल में निवेश को बढ़ावा मिला है। पहले असुरक्षा के कारण कोई निवेश नहीं करना चाह रहा था। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। औद्योगिक गतिविधियों का तेजी से विस्तार हो रहा है। आज देश ही नहीं विदेशी निवेशक भी यहां अपनी कंपनियां डाल रहे हैं। सरकार भी इनका पूरा सहयोग कर रही है। इनकी सुरक्षा की गारंटी भी ली जा रही हूं।

सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह सालों में डबल इंजन की सरकार ने बेहतर माहौल बनाया है। जिन 102 भूखण्डों के लिए आवंटन पत्र दिया गया है, वहां 900 करोड़ का निवेश होगा। पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। तत्वा प्लास्टिक की इकाई शुरू हो चुकी है और यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। गीडा स्किल डेवलपमेंट का केंद्र स्थापित करे, जिससे उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को दक्ष बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications