'ये नहीं समझ पाएंगे चाचा की कीमत, खोज लीजिए अलग रास्ता', शिवपाल के बहाने सीएम योगी का अखिलेश पर वार

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अखिरी दिन अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के सवालों का यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर अखिलेश के सभी आरोपों का जवाब दिया।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के बहाने अखिलेश पर तंज कसा। साथ ही, शिवापल सिंह यादव को सलाह देते हुए कहा कि आपको भी अपना रास्ता बदल देना चाहिए क्योंकि आपको वहाँ कुछ नहीं मिलेगा। आपके एक मित्र इस तरह का कदम उठा चुके हैं।

Yogi Adityanath & Shivpal Yadav

सांड के मुद्दे का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम तो नदीं के रूप में उसकी पूजा करते हैं। शिवपाल जी क्या आप नंदी के रूप में पूजा नहीं करते। इस दौरान कहा कि शिवपाल जी यह लोग आपकी कीमत कभी नहीं समझ पाएंगे। आपके साथ अन्याय हुआ है।

आप अभी से रास्ता खोज लीजिए, क्योंकि 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलने वाला है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि क्या आयुष्मान भारत की सुविधा में उत्तर प्रदेश के लोग शामिल नहीं हैं?...आपके लिए ये जाति, वोट बैंक का मुद्दा हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए यूपी के लोग परिवार हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों ने आपको वोट नहीं दिया, उन्होंने आपको एक बार फिर से खारिज कर दिया...2024 में खाता भी नहीं खुलने वाला। 24 में फिर से डबल इंजन की सरकार आने वाले है। शिवपाल जी मैं कह रहा हूं आपके पास भी मौका है आपना रास्ता चुन लीजिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी के कैडर को और समाजवादी पार्टी के ऑफिस में तय होता था कि आवास योजना का लाभ किसे मिलना है। 2017 से लेकर अब तक 5520000 लोगों को आवास मिले हैं। जब इस योजना को शुरू किया गया तो यहां पर समाजवादी पार्टी की सरकार थी। इन्होंने गरीबों को घर ही नहीं दिए।

सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम फीडर को अलग करके किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। नलकूपों के सोलर के माध्यम से चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे कई किसानों को लाभ पहुंच चुका है और कई लोगों तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। इसके साथ ही प्रदेश में जलसंरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं।

कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं की विपक्ष चर्चा कर रहा था। मुझे आश्चर्य होता है कि एमएसपी क्या होता है यह विपक्ष को जानकारी नहीं थी। शिवपाल जी आपको बताना चाहिए था। धान की एमएसपी बढ़ाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+