अखिलेश के हमले पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक ना छिड़कें'
नई दिल्ली। यूपी में मंगलवार को आए आंधी-तूफान से हुई तबाही और मौतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा में अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम योगी ने शनिवार को आगरा के तूफान प्रभावित इलाके का हवाई दौरा किया है। इससे पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जबरदस्त हमला किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी को कहा कि, वह कर्नाटक में ही हमेशा के लिए मठ बना लें।

अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मसले पर सियासत हो रही है, जो कि गलत है। समाजवादी पार्टी को कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए ना कि नमक छिड़कने का काम करना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मसले पर सियासत हो रही है, जो कि गलत है। समाजवादी पार्टी को कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए ना कि नमक छिड़कने का काम करना चाहिए।
आपको बता दें कि, गुरुवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि, सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, नाकि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।
गौरतलब है कि आंधी-तूफान से अकेले आगरा में ही 42 लोगों की मौत हो गई थी। आंधी-तूफान और बारिश में राज्य में तकरीबन 100 लोग मारे गए हैं। इस भयानक आंधी में बड़ी संख्या में मकान ढह गए और छतें गिर गईं। किसानों की फसलें भी तबाह हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications