यूपी विधान सभा चुनाव 2017: अखिलेश करेंगे तूफानी चुनाव प्रचार, 19 हेलीकॉप्टर बुक
अखिलेश का चुनावी प्रचार एकदम तूफानी होगा इसलिए समाजवादी पार्टी ने 19 हेलीकॉप्टर किराये पर लिए हैं।
लखनऊ। सपा के फैमिली ड्रामे ने प्रदेश में उसके चुनावी प्रचार के अभियान को अन्य पार्टियों के मुकाबले काफी पीछे कर दिया है लेकिन अब चूंकि पार्टी की कमान और चिह्न दोनों अखिलेश यादव के पक्ष में है तो इसलिए अब वो तूफानी अंदाज में पार्टी के प्रचार में जुटने जा रहे हैं।
मीडिया सूत्रों से खबर है कि अखिलेश यादव 19 जनवरी से आगरा से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।
खास बातें
- अखिलेश का चुनावी प्रचार एकदम तूफानी होगा इसलिए समाजवादी पार्टी ने 19 हेलीकॉप्टर किराये पर लिए हैं।
- 19 जनवरी को अखिलेश आगरा में चुनावी प्रचार के तहत पहली चुनावी रैली करेंगे।
- फिर इसके बाद उनकी अलीगढ़ में रैली होगी।
- अखिलेश के इस चुनावी प्रचार में उनकी धर्मपत्नी और सांसद डिंपल यादव साए की तरह साथ होंगी।
- अखिलेश के चुनावी प्रचार की रणनीति एक टीम तय कर रही है, जिसमें कि 50 सदस्य हैं।
- लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी भी सपा के चुनावी प्रचार का हिस्सा बन सकते हैं।
- गठबंधन का ऐलान होने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजीत सिंह और जयंत चौधरी जैसे नामचीन चेहरे भी अखिलेश-डिंपल के साथ चुनावी मंच साझा कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications