नवरात्र के पहले दिन 5 कालीदास में गृह प्रवेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 5 कालीदास स्थित आवास का शुद्धिकरण कराया था। जिसमें गोरखपुर से आए पुजारियों ने पूजा पाठ किया था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र के पहले दिन 5 कालीदास मार्ग स्थित आवास में गृह प्रवेश करेंगे। बता दें कि 28 से ही चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार गोरखपुर से सांसद आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास में 28 मार्च को दिन में 12.15 बजे गृह प्रवेश करेंगे।

बता दें कि इस आवास में गृह प्रवेश के पहले तमाम पूजा अर्चना की गई थी।
गोरखपुर स्थित गोरखनाथ पीठ से आए पुजारियों ने आवास का शुद्धिकरण किया था। कहा जा रहा था आवास का शुद्धिकरण इसिलए कराया जा रहा है ताकि से योगी के काम में कोई बाधा ना आए और वो अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। इतना ही नहीं शुद्धिकरण में रुद्राभिषेक और हवन-पूजन भी किया गया था।
गौरतलब है कि रविवार को योगी आदित्यनाथ के साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है, इस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित हुए। योगी आदित्यनाथ यूपी के 21वें सीएम हैं।
गोरखनाथ मंदिर के पुजारी नारायण मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि मुख्यमंत्री आवास में शुद्धिकरण और मौजूद दोष को नष्ट करने की प्रक्रिया को 2.30 घंटें मे खत्म कर दिया गया था। वहीं दूसरे पुजारी रोहित मिश्रा ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री आवास में गृह प्रवेश और राज्य की तरक्की के लिए पूजा अर्चना की।












Click it and Unblock the Notifications