यूपी: शिक्षकों को व्हाट्सऐप पर डालनी होगी स्कूल खोलने बंद करने की तस्वीर

सरकारी स्कूलों का समय से नहीं खुलना या फिर स्कूल में समय से शिक्षक का नहीं पहुंचना आम समस्या है। बरेली के शेरगढ़ में युवा खंड शिक्षाधिकारी ने अनोखी पहल की है।

बरेली। यूपी में सरकारी स्कूल समय से नहीं खुलना या फिर स्कूल में समय से शिक्षक का नहीं पहुंचना एक आम समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए बरेली के शेरगढ़ में युवा खंड शिक्षाधिकारी देवेश राय ने अनोखी पहल की है।

whatsapp

शेरगढ़ के खंड शिक्षाधिकारी देवेश राय की खास पहल

बरेली में शेरगढ़ के खंड शिक्षाधिकारी देवेश राय की ये खास पहल वॉट्सएप के जरिए की गई है। जिसके तहत स्कूल के प्रधानाचार्य या फिर अध्यापक को स्कूल के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

note 2

साथ ही उन्हें अपने स्कूल का व्यू करते हुए एक फोटो अपने खंड शिक्षा अधिकारी को भेजना होगा। वहीं स्कूल को बंद करने से पहले एक बार फिर अपने स्कूल को फोकस करते हुए एक फोटो अपने खंड शिक्षा अधिकारी को भेजनी होगी।

शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने लिया फैसला

आपको बताते चलें कुछ समय से खंड शिक्षा अधिकारी देवेश को मीडिया के मार्फ़त खबर मिल रही थी कि शेरगढ़ ब्लॉक के कुछ प्राइमरी और प्राथमिक विद्यालय समय से नहीं खुल रहे हैं या फिर शिक्षक अपने विद्यालय को खोल ही नहीं रहे हैं।

note

खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय के अनुसार शिक्षकों के इस तरह के व्यवहार से बेसिक विभाग की छवि खराब हो रही है।

इस समस्या से निपटने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने ब्लॉक के शिक्षकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ स्कूल के वॉट्सएप पर स्कूल के फोटो भेजना अनिवार्य कर दिया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+