कन्नौज: सीएमओ ऑफिस में रिश्वत लेते बाबू का VIDEO VIRAL

कन्नौज। कन्नौज में एक रिश्वतखोर मेडिकल बाबू का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह मामला करीब एक माह पूर्व का है जो अब वीडियो वायरल होने पर कन्नौज में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में मेडिकल स्टोर का लाइसेन्स करवाने के लिए बाबू खुलेआम रिश्वत की मांग कर घूस के रूपये ले रहा है। हालांकि जब इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की गई तो उनका साफ कहना है कि मेडिकल स्टोर हमारे अन्डर में आता ही नहीं है तो हमारे बाबू को मेडिकल स्टोर वाला क्यों दे रहा है और हमारा बाबू क्यों ले रहा है। तो इसकी जानकारी हमारे पास अभी नहीं है, जब जानकारी आ जायेगी तो हम इसकी जांच कराएंगे।

clerk gets bribe form a man in cmo office video goes viral in kannuaj Uttar pradesh.

वीडियो में यह कुर्सी पर बैठा दिख रहा है यह सख्स मुख्य चिकत्साधिकारी के दफ्तर का बाबू गौरब कनौजिया है जो यहां के कार्यों से भली-भांति परिचित है और ज्यादातर हर काम को अपने नजरिये से देखता है। इसी कुर्सी पर बैठे-बैठे यह न जाने कितने लोगों को इस कार्यालय में बाहरी मुश्किल कामों को आसानी से करवा देता है क्योंकि इसकी सीधी पकड़ मुख्य चिकित्साधिकारी से जो है और शायद इसीलिए खुद जिले के आलाधिकारी यानि स्वयं मुख्यचिकित्साधिकारी इसको बचाने में जुट गये ताकि इसी पर कार्रवाई के बाद कहीं विभाग के अन्य राज न खुल जायें। तो आइये सबसे पहले इस वीडियो पर नजर डालें जिसमें गौरब कनौजिया क्या कह रहा है और किस किस के बीच यह पैसा लिया जा रहा है।

सबसे बड़ी बात आपको यह बता दें कि यह वीडियो एक माह पूर्व किसी मीडियाकर्मी ने ही पीड़ित को यह ज्ञान देकर बनवाया था और वह भी इस बाबू से आर्थिक मदद लेकर मामला शान्त कर बैठ गया और उसी मीडियाकर्मी ने इस रिश्वतखोर बाबू को यह दिमाग दिया कि वह अपने बचाव में पीड़ित से स्टाम्प पेपर पर लिखित ले ले कि उसने यह रुपये उधार लिये थे जो दे रहा है जिससे यह मामला ज्यों का त्यों दबा ही रहे, लेकिन कहा जाता है कि गलत आखिर गलत ही होता है और भ्रष्ट बाबू का यह वीडियो तेजी से बायरल होकर फैल गया जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हांलाकि यह मामला सीधे सी0एम0ओ0 आफिस से जुड़ा हुआ है जिस कारण मुख्य चिकित्साधिकारी इस बाबू के बचाव में बात कहते हुए मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+