मेरठ: कांवड़ यात्रा देखने के दौरान भिड़े दो पक्ष, दलित युवक की हुई मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा देखने के दौरान दलित और ठाकुरों में जमकर संघर्ष हुआ। घटना में एक दलित युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साएं ग्रामीणों ने उदयपुर चौराहे पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की संवेदनशीलता देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

 clash between two groups during kanwar yatra in meerut, one dead

घटना मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के उदयपुर गांव की है, जहां पर कांवड़ देखने को लेकर दलित और ठाकुर समुदाय के दो युवकों में झगड़ा हो गया। देर रात दोनों पक्षों का फैसला भी करा दिया गया था। लेकिन गुरुवार की सुबह दलित युवक के परिजन अपने बेटे को लेकर ठाकुरों के घर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ, जिसमें दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

 clash between two groups during kanwar yatra in meerut, one dead

इस हंगामे और मारपीट के दौरान रोहित नाम के दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने की कवायद में जुटी हुई है।

वहीं, मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मृतक के परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+