VIDEO: आपके बाजारों में चीन ने भेजी है नकली पत्तागोभी
देखने में पत्ता गोभी की तरह दिखने वाली इस हरी सब्जी को काटने और जलाने पर अजीब स्थिति सामने आ रही है। जलाने पर ये परत दर परत उखड़ रही है।
मिर्जापुर। बॉर्डर पर तो चीन युद्ध की स्थितियां पैदा कर रहा है, वहीं देश के अंदर भी वो अपने नकली सामानों से लोगों की सेहत खराब करने का काम काफी पहले से करता आ रहा है। चाइनीज चावल के बाद चाइनीज पत्तागोभी भी बाजार में आ गई है तो हरी सब्जी का स्वाद लेने वाले सावधान हो जाएं। नियमित चाऊमीन खाने वाले उससे भी ज्यादा सावधान रहें क्योंकि अब बाजार में चाइना की बनी प्लास्टिक मिक्स गोभी भी आ गई है। ये लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है। इसका इस्तेमाल करने से व्यक्ति को किसी भी तरह की बीमारी का संकट झेलना पड़ सकता है। इसीलिए बाजार से कुछ भी खरीदकर खाने से पहले उसे परखें और उसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य कर लें।


खुले बाजार में बिक रही है नकली पत्तागोभी
चीन से देश में आपूर्ति होने वाले सामानों में तरह-तरह की मिलावट सामने आने लगी है। जिससे लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा सामने आने लगा है। कुछ समय पहले तक प्लास्टिक के चावल बाजार में बिकने का मामला चर्चा में आया था। लेकिन इस समय चाइनीज गोभी बाजार में आ गई है। इसमें प्लास्टिक की मिलावट है। इसको तैयार भी पूरी तरह से प्लास्टिक से किया है। देखने में पत्ता गोभी की तरह दिखने वाली इस हरी सब्जी को काटने और जलाने पर अजीब स्थिति सामने आ रही है। जलाने पर ये परत दर परत उखड़ रही है।

मंदिर के पुजारी को दान में दिया पत्तागोभी
इसका खुलासा शुक्रवार को नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर में हुआ। मंदिर के महंत योगानन्द गिरी को एक भक्त दान स्वरूप पत्ता गोभी दे दिया। महंथ गोभी की सब्जी बनाने के लिए रसोइया के पास भेजा। वह चाकू से काटने लगा तो अजीब लगा। रसोइयां ने महंथ को जब इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने भी पत्ते को खींचना शुरू किया। उन्होंने कौतुहल वश जब पत्ता गोभी के एक पत्ते को गरम करके दोनों हाथों से खींचा तो वह तन गयी। फिर क्या था पूरी गोभी को जलते हुए गैस चूल्हा पर रखा गया तो प्लास्टिक की परत की तरह उखड़ती चली गयी। यह देख वह दंग रह गए और वन इंडिया के संवाददाता को बुलाकर मामले से अवगत कराया।

नगर के बाजारों में बिक रही है पत्ता गोभी
नगर के मुकेरी बाजार, गणेशगंज, संगमोहाल, घंटाघर आदि स्थानों पर सब्जी की दुकानों पर आसानी से ऐसी गोभी बिक रही है। लोग स्वाद बदलने के लिए अनजाने में खुद की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नगर की सब्जी की दुकानों पर बिक रही चाइनीज गोभी के प्रति खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के अफसर अनजान हैं। शासन के निर्देश के बावजूद खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के लोग खाद्य पदार्थों की चेकिंग करने की बजाए चैन की नींद ले रहे हैं।
जांच कर होगी कार्रवाई- नगर मजिस्ट्रेट
नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र ने कहा कि नगर में प्लास्टिक मिक्स पत्तागोभी की बिक्री निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को इसकी जांच के लिए लगाया जाएगा। किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

भेजा जाएगा लैब में जांच के लिए
खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को गोभी की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। साथ ही इसका परीक्षण भी कराया जाएगा कि ये किस तरह से बनी है। साथ में इसको परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications