आंखों में मिर्च झोंककर व्यापारी से लूट, सुनिए पीड़ित का बयान

घर से निकलकर व्यापारी जैसे ही कोनार्ड स्कूल के पास पहुंचा तभी रॉंग साइड से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश उसकी गाड़ी के पास आए और उसकी आंखों में मिर्च झोक दी।

बरेली। बरेली के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले कैंट इलाके में बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले भर में नाकेबंदी कर सघन चैकिंग कराइ गई लेकिन बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च झोक दी और उसका बैग लेकर फरार हो गए।

आंखों में मिर्च झोंककर व्यापारी से लूट, सुनिए पीड़ित का बयान

व्यापारी राजकुमार ने बताया की वो चोकर का पेमेंट करने के लिए 3.75 लाख रुपए बैग में लेकर अपने घर बभिया बाइक से निकला था। घर से निकलकर व्यापारी जैसे ही कैंट थाना क्षेत्र स्थित विशप कोनार्ड स्कूल के पास पहुंचा तभी रॉंग साइड से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश उसकी गाड़ी के पास आए और उसकी आंखों में मिर्च झोक दी।

व्यापारी बाइक से जैसे ही नीचे गिरा बदमाश उसका बैग लेकर भाग गए। व्यापारी के मुताबिक बाइक पर सवार दोनों बदमाश अपने चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। व्यापारी को सड़क पर गिरा देख आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+