यूपी: ट्रक से टकराकर स्कूल बस चकनाचूर, बुरी तरह घायल हुए बच्चे

मैनपुरी। क्रिसमस के दिन यूपी के मैनपुरी में घने कोहरे के चलते स्कूल बस ओर ट्रक की भिड़ंत हो गयी जिसमें बस के परखच्चे उड़ गये। बस में कई बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया। वहां से 3 बच्चों को सैफई और एक को फिरोजाबाद भेजा गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि जब पूरे देश छुट्टियां मना रहा था, ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल बुलाकर घोर लापरवाही की है।

 Children injured when a school bus hit by truck in Mainpuri

पूरा मामला मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के कोसोन के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। बस में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के 15 बच्चे बैठे थे जो बुरी तरह घायल हो गए।

 Children injured when a school bus hit by truck in Mainpuri

घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया। 4 बच्चे व ड्राइवर की हालत ज्यादा गम्भीर थी जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 Children injured when a school bus hit by truck in Mainpuri

3 बच्चे सैफई में व एक बच्चा जिला फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है। इनकी हलात गंभीर बनी हुई है। क्रिसमस के मौके पर बाबा इंटरनेशनल स्कूल का खुला होना भी प्रशासन के ऊपर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+