VIDEO: तैरती चप्पल देख गांव वालों को चला पता, मां ने खोए अपने दो मासूम

दोनों बच्चे अक्सर पड़ोस में रहने वाले एक कंपनी के इंजीनियर अमित कुमार के कमरे पर जाकर मोबाइल में खेला करते थे। मंगलवार शाम भी वो घर से खेलने निकले, रानी ने टोका तो बच्चों ने कहा वो अभी वापस आ जाएंगे।

हरदोई। यूपी के हरदोई में एक निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट के 2 वर्षों से खुदे पड़े गड्ढे में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है 11 और 9 साल के दोनों भाई पड़ोस में रहने वाले ट्रीटमेंट प्लांट के इंजीनियर के साथ घूमने निकले थे। देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों संग कई घंटों की खोजबीन के बाद गड्ढे में दोनों के शव मिले।

Children dead after fall in pit in hardoi

देखिए VIDEO...

संडीला कोतवाली के कताइमिल चौकी क्षेत्र में मुरार नगर सोम में औरतों के बीच रोती बिलखती रानी पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ये वो अभागी मां है जिसके दो मासूम कलेजे के टुकड़े एक साथ मौत के मुंह में समा गए हैं। दरअसल इसके दो बेटे 11 साल का लकी जो कक्षा 7 में पढ़ता था जबकि 9 साल की हैप्पी जो कक्षा 3 में पढ़ती थी। दोनों बच्चे अक्सर पड़ोस में रहने वाले एक कंपनी के इंजीनियर अमित कुमार के कमरे पर जाकर मोबाइल में खेला करते थे। मंगलवार शाम भी वो घर से खेलने निकले, रानी ने टोका तो बच्चों ने कहा वो अभी वापस आ जाएंगे। मगर देर शाम तक लौटकर नहीं आए जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों संग बच्चों की खोजबीन शुरू की।

Children dead after fall in pit in hardoi

दरअसल संडीला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में MGK हाईड्रोलिक प्रा0लि0 नाम की कंपनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा रही है। लगभग दो वर्षों से कंपनी ने कई बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ रखे हैं। मुरार नगर गांव में किराए पर रह रहे अमित कुमार उसी कंपनी में इंजीनियर है। मंगलवार को साइट पर जा रहे अमित से दोनों बच्चे भी साइट पर चलने की जिद्द करने लगे। अमित ने मना किया मगर बच्चे पीछे-पीछे साइट पर आ गए। अमित काम में व्यस्त हो गया और बच्चे वहीं आसपास खेलने लगे। खेलते-खेलते दोनों भाई ट्रीटमेंट प्लांट के गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में भरे पानी में दोनों डूब गए। काफी देर तक बच्चे जब घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने प्रधान और ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। गड्ढे के पानी में तैरती चप्पल देख ग्रामीणों ने गड्ढे में उतरकर बच्चों की तलाश की तो अंदर दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+