मासूम बच्चों को यूपी के पुलिसकर्मियों ने बर्बरता से पीटा, वीडियो वायरल

यूपी के बुलंदशहर में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो पुलिसकर्मी मासूम बच्चों को मार रहे हैं।

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस को सुधारने की लाख कोशिश क्यों न कर लें लेकिन यूपी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के रामघाट थाने का है। यहां मोबाइल फोन चोरी के शक में दो पुलिसकर्मी मासूमों को पकड़कर निर्ममता से पिटाई कर रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले में एसपी रूरल ने एचसीपी को सस्पेंड कर दिया है और होमगार्ड के खिलाफ विभाग को कार्रवाई के लिए लिखकर भेजा है।

बच्चों की पुलिसकर्मियों ने बर्बरता से पीटा, वीडियो वायरल

मामला बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र का हैं। यहां गंगा किनारे मोबाइल फोन चोरी किये जाने के शक में पुलिसकर्मियों ने दो मासूमों बच्चो को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने दोनों मासूमों की निर्ममता से पिटाई की। मासूम बच्चो की पिटाई करने का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। बता दें कि वीडियो में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मासूम बच्चो को पकड़कर पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही मासूमों बच्चों की पिटाई को लोग तमाशबीन बनकर मजे से देख रहे हैं।

मानवता हुई शर्मशार
पुलिसकर्मी डण्डी से मासूमों बच्चों की पिटाई कर रहे है। वहीं, लोग मजमा लगाये तमाशबीन बनकर मासूमों बच्चो की पिटाई देख रहे है। कोई भी इन दोनों को रोकने की हिम्मत तक नही जुटा पा रहा हैं। बता दें कि इन मासूम बच्चों की पिटाई करने वाला रामघाट थाने का एचसीपी राकेश कुमार है तो दूसरा होमगार्ड विपिन है। वीडियो में मासूम बच्चे पुलिसकर्मियों से न पीटने की गुहार लगा रहे हैं मगर पुलिसकर्मी को इन मासूमों पर तरस नही आ रहा। वहीं, जब इस बात की जानकारी एसपी रूरल प्रमोद कुमार तिवारी को हुई। एसपी रूरल ने बताया कि रामघाट थाने के एचसीपी राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही होमगार्ड विपिन के खिलाफ विभाग को कार्रवाई के लिए लिखकर भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+