बरेली: मां की बगल से ढाई माह की बच्ची घर से गायब, ट्रेन में मिली

घर का दरवाजा खुला था और मांं की बगल में बच्ची सो रही थी। वह अचानक गायब हुई और जीआरपी को ट्रेन में रोती हुई मिली। पुलिस ने बच्ची मिलने के बाद राहत की सांस ली है।

बरेली। यूपी के बरेली में मां की बगल में सोती हुई बच्ची घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई जो जीआरपी को ट्रेन में मिली। बच्ची ट्रेन में ऊपर वाली सीट पर कपड़े में लिपटी हुई थी और जोर-जोर से रो रही थी। इसके बाद ट्रेन में मौजूद लोगों ने जीआरपी को सूचना दी और जीआरपी ने बच्ची को चाइल्डकेयर के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल बच्ची के मिलने के बाद उसके माँ-बाप ने राहत की सांस ली।

घर का दरवाजा खुला था, बच्चा गायब

घर का दरवाजा खुला था, बच्चा गायब

बरेली में बारादरी के शाहमतगंज में रहने वाले पेंटर जावेद काम से गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी नाजमीन और उनकी ढाई महीने की बेटी थी। दोपहर का वक्त होने से माँ-बेटी सो रहे थे और घर का दरवाजा खुला हुआ था तभी किसी ने बच्ची को गायब कर दिया। इसके बाद बच्ची के माँ-बाप ने पहले तो उसे मोहल्ले में खोजा और जब बच्ची नहीं मिली तो देर रात बारादरी थाने में बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

ट्रेन में रोती हुई मिली बच्ची

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में मिली है, तभी पुलिस मौके पर पहुंची और जब देखा तो पता चला की ये बच्ची वही है जो दोपहर में सोते वक्त घर से गायब हो गई थी। बच्ची को मां को सौंप दिया गया।

गायब बच्ची के मिलने से पुलिस को राहत

गायब बच्ची के मिलने से पुलिस को राहत

वहीं बच्ची के अचानक गायब होने की सुचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फौरन केस दर्ज कर कई टीमों को बच्ची की तलाश में लगा दिया गया और जब बच्ची सकुशल मिल गई है तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। फिलहाल बच्ची के मिल जाने से पुलिस के साथ साथ उसके माँ-बाप भी काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+