UP: पहले फोड़ी मासूम की दोनों आंख, हत्या कर शव को तालाब में फेंका

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक परिवार की ईद से पहले सारी खुशियां ही छिन गई हैं। यहां ईद से दो दिन पहले 11 साल के मासूम बच्चे की दोनों आंखें फोड़ कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को छुपाने के लिए गांव के बाहर तालाब में फेंक दिया। बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है।

दोस्तों के साथ खेलने गया था मासूम

दोस्तों के साथ खेलने गया था मासूम

घटना कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में घटी है। यहां के रहने वाले मोहम्मद अरमान सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। मोहम्मद अरमान की पत्नी और दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। गुरुवार की दोपहर अरमान का 11 साल का बेटा मोहम्मद मसूद पड़ोसी बच्चों संग खेलने गया था। काफी शाम होने के बाद भी जब मसूद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पड़ोसी के घर पर पूछताछ की। पड़ोसी बच्चों ने मसूद के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। बताया कि वह उनके साथ नहीं गया था।

तालाब के बाहर दिखी चप्पल

तालाब के बाहर दिखी चप्पल

परिजन मसूद को ढूंढने के लिए गांव में निकले और ढूंढते-ढूंढते जब वह गांव के बाहर तालाब के पास पहुंचे तो वहां मसूद की चप्पल पड़ी हुई मिली। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होते ही तालाब में मसूद को ढूंढा गया। इसी दौरान मसूद का शव तालाब में मिल गया। परिजनों की मानें तो बच्चे की दोनों आंखें फूटी हुई थी। आरोपी ने हत्या करने के बाद उसका शव तालाब में फेंका दिया था। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दोस्त छिपा रहे बात

दोस्त छिपा रहे बात

मामले में सैनी थाने की पुलिस ने बताया कि जब परिजनों ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी और बताया कि वह दोस्तों के साथ खेलने के लिए गया था। पुलिस ने पड़ोसी बच्चों से पूछताछ की, लेकिन बच्चे बार बार बात बदलते रहे है, जिससे पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आ सकी है। मसूद की हत्या किसने और क्यों की ? यह भी रहस्य बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+