उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों की राह ऐसे आसान बनाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Gorakhpur Express Puja Special Train: भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को विशेष सुविधा देने की योजना बना ली है। इसके लिए रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी का संचलन भी किया जायेगा।
पूर्वोत्तर रेल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 26 सितम्बर से 30 नवम्बर,2025 तक प्रतिदिन तथा गोरखपुर से 28 सितम्बर से 02 दिसम्बर,2025 तक प्रतिदिन 66 फेरों के लिये किया जायेगा।

Puja Special Train: यहां देखें पूरी डिटेल
- 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी 26 सितम्बर से 30 नवम्बर,2025 तक शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से प्रतिदिन 22.30 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे
- थाणे से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 02.25 बजे, मनमाड से 03.20 बजे, जलगॉव से 05.23 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खण्डवा से 09.05 बजे,
- इटारसी से 13.15 बजे, भोपाल से 16.00 बजे, बीना से 18.50 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 22.00 बजे, ऊरई से 23.32 बजे,
- तीसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 02.20 बजे, लखनऊ से 04.15 बजे, गोण्डा से 06.35 बजे, बस्ती से 07.55 बजे तथा खलीलाबाद से 08.30 बजे छूटकर गोरखपुर 10.00 बजे पहुंचेगी
- वापसी यात्रा में 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी 28 सितम्बर से 02 दिसम्बर,2025 तक गोरखपुर से प्रतिदिन 14.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 15.05 बजे, बस्ती से 15.45 बजे, गोण्डा से 17.00 बजे, लखनऊ से 19.55 बजे
- कानपुर सेण्ट्रल से 22.25 बजे, दूसरे दिन ऊरई से 00.07 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 02.15 बजे, बीना से 06.15 बजे, भोपाल से 08.35 बजे, इटारसी से 09.45 बजे,
- खण्डवा से 13.30 बजे, भुसावल से 15.25 बजे, जलगांव से 15.53 बजे, मनमाड से 18.00 बजे, नासिक रोड से 19.03 बजे, कल्याण से 23.40 बजे, थाणे से 23.58 बजे तथा तीसरे दिन दादर से 00.20 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 00.40 बजे पहुंचेगी।
- इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications