यूपी में छठ पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- घाटों पर तैयारी पूरी
बिहार के साथ बड़े पैमाने पर नदी के घाटों को पर छट पूजा करने श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन ने तैयारियां लगभग परी कर ली हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री कहा कि छठ पूजा की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। घाटों पर पर्याप्त पानी उपलब्ध है। ऐसे में छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
दीपावाली के बाद छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्तों को डाला छठ और देव दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन कान्वेक्शन के अभियान नियमित रूप से जारी हैं। बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित फुट पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
लखनऊ में लक्ष्मण मेला स्थल पर बने छठ घाट, झूलेलाल घाट, पुराने शहर में पंचवटी घाट, गऊघाट, कुड़ियाघाट गोमतीनगर विस्तार में पर सूर्योपासना के लिए लोग जुटते हैं। जिसे देखते हुए लखनऊ जनकल्याण महासमिति समेत आरडब्ल्यूए तैयारियों में जुटा है।
छठ पूजा के दौरान घाटों पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। शासन के निर्देश पर छठ घाटों पर भी एंटी रोमियो टीम तैनात भी तैनात की जाएगी।
वहीं छठ पर्व को को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता के मानक पूरा करन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सीएन शुक्रवार को एक बैठक में कहा कि छठ महापर्व पर पूजा/अनुष्ठान के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छ्ता का माहौल हो, इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाएं। लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि नदियां जलाशय दूषित न हों। सीएम ने कहा कि लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग ना करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications