मेरठ की सड़कों पर निकले 'रामायण' के सितारे, दीपिका चिखलिया बोलीं- देश की सेवा लिए आए भगवान राम

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 12 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होने हैं, जिसमें यूपी की कुल 8 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसमें से 7 पर बीजेपी का कब्जा है। ऐसे में मेरठ सीट सबसे अधिक चर्चा में हैं। जहां से रामानंद सगर के टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को गोविल के समर्थन में रामायण में मां सीता की किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी शामिल हुईं।

मेरठ में बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल का चुनावी अभियान जोरों पर है। उनका साथ देने के लिए टीवी सीरियल रामायण में मां सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भी रण में उतरीं। मंगलवार को गोविल के अभियान में दीपिका चिखलिया ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और लोगों से अरुण गोविल को वोट देने की अपील की।

Dipika Chikhlia in Meerut with Arun Govil

मीडिया से बातचीत में दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने कहा, "भगवान राम देश की सेवा करने आए हैं और हम उनका समर्थन कर रहे हैं। मैं लोगों से अरुण जी को वोट देने का आग्रह करती हूं।"

बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल के समर्थन में टीवी सीरियल रामायण की सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने भी मेरठ में रोड शो किया। जहां उन्होंने अरुण को वोट देने का आग्रह किया। दीपिका ने कहा है कि भगवान राम देश की सेवा के लिए आए हैं और हम उनका साथ दे रहे हैं। ऐसे में लोगों से अरुण जी को वोट करने का आग्रह करने आई हूं।

उन्होंने कहा कि मेरठ की जनता से उनकी अपील है कि अरुण गोविल को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में भेजें। इससे वो मेरठ की जनता की समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। मेरठ को और विकसित बना सकेंगे।

रोड शो के दौरान चिखलिया टोपीवाला ने कहा कि करीब तीन दशक बाद एक ऐसा मौका आया है जब वे अरुण गोविल के साथ किसी एक मंच पर हैं। उन्होंने कहा कि बस मेरठ की जनता से एक अपील है कि अरुण जी को सांसद बनाएं। मेरठ के लोगों के अपार प्यार से यह विश्वास जाग उठा है कि लोग तय कर चुके हैं। वे तो अरुण गोविल के लिए मेरठ आई हैं।

वहीं अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ के जातीय समीकरण की सारी बातें अपनी जगह हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि यहां बीजेपी की जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+