चन्द्रशेखर आज़ाद ने अपने ऊपर हुए हमले पर कहा- यह बिना सत्ता के सरंक्षण के नहीं हो सकता, सीएम योगी दें इस्तीफा
चंद्रशेखर आजाद ने अपने ऊपर हुए हमले पर कहा- वे अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं ये
भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद के ऊपर बुधवरा की रात को गोलियां बरसाते हुए जानलेवा हमला हुआ। इस जानलेवा हमले में हमलावरों ने गोलियां चलाई जिसमें वो घायल हो गए।
भीम आर्मी नेता और आज़ाद समाज पार्टी - कांशी राम के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद ने सहारपुर में अपने ऊपर हुए हमले को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।।

ये हमला पूर्व नियोजित था
इस घटना के एक दिन बाद चंद्रखेखर आज़ाद ने हमले को सरकार की विफलता बताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तत्काल इस्तीफे की मांग की। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमला पूर्व नियोजित था। यह घटना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है।
बिना सत्ता के संरक्षण के ये नहीं हो सकता
इसके साथ ही चंद्रशेखर ने कहा ये यह बिना सत्ता के सरंक्षण के नहीं हो सकता। मेरे ऊपर जो हमला हुआ है ये प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री का इस घटना पर बिल्कुल न बोलना स्पष्ट करता है कि वे अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं।
अब सीधे गोलियों से विपक्षियों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा
चंद्रशेखर आजाद ने कहा सरकार सीबीआई और इनकम टैक्स अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही थी और इसके बाद फर्जी मुठभेड़ें शुरू हुईं और अब सरकार समर्थित अपराधियों ने विपक्षी नेताओं को खत्म करने के लिए सीधे बंदूकों और गोलियों से हमला करना शुरू कर दिया है।
मैं वकील हूं संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ूंगा
ऐसा लगता है कि हमलावर मुझे मारने के बाद आत्मसमर्पण करना चाहते थे। इसके साथ ही भीम आर्मी के चीफ ने कहा कुछ लोग मेरी आवाज को दबाना चाहते हैं। उन्होंने कहा मैं वकील हूं और मैं अपनी लड़ाई संवैधानिक रूप से लड़ूंगा।
ये हमला सरकार की विफलता है
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा बुधवार की शाम सहारपुर में मुझ पर हुआ जानलेवा हमला सरकार की विफलता है क्योंकि राज्य के लोगों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है और मैं भी राज्य का एक जिम्मेदार नागरिक हूं।
बाबा साहब का संविधान खतरे में हैं
इसके पहले चंद्रशेखर आजाद ने एक लंबा-चौड़ा सा ट्वीट लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा था भाजपा राज्य में बेखौफ अपराधियों को संरक्षण देने की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा आज देश में लोकतांत्रिक मूल्य और बाबा साहब का संविधान दोनों खतरे में हैं। इसके साथ उन्होंने कहा लेकिन मैं डरूंगा नहीं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।
सरकार द्वारा समर्थित बेखौफ अपराधी
सरकार द्वारा समर्थित बेखौफ अपराधी जब घूम-घूम कर हमला कर सकते हैं। मेरे जैसे नेताओं की आवाज दबाने के लिए खुलेआम कई राउंड गोलियां चला सकते हैं, तो सोचिए यहां की बेटियों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर कितना जुल्म और अत्याचार हो रहा है।
इसके प्रेस वार्ता के बाद चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसमें लिखा कल घात लगाकर मेरे ऊपर किए गए जानलेवा हमले की निंदा करने और मेरे प्रति संवेदना प्रकट करने वाले मित्रों, नेताओं व शुभचिंतकों का दिल से आभार प्रकट करता हूं।
{video1}












Click it and Unblock the Notifications