मैनपुरी में शैतान बना चाचा, साइकिल दिलवाने के बहाने किया रिश्तों को शर्मसार

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में रिश्तों को तार-तार करता एक ऐसा गुनाह सामने आया है जिसे सुनकर रिश्तों से विश्वास उठने लगाता है। यहां जमीन के लालची चाचा ने अपने सगे भतीजे की सुपारी देकर उसकी निर्मम हत्या करवा दी। अब पुलिस ने हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

 Chacha killed his 14 years old nephew in Mainpuri Uttar Pradesh

मामला मैनपुरी के थाना विचवां क्षेत्र के ग्राम पिलपुर से जुड़ा है। जहाँ के राजेश कुमार सदर कोतवाली के देवी रोड पर रहते हैं। 12 अक्टूबर को उनका 14 वर्षीय पुत्र शिवम जो क्लास 8 का छात्र था कोचिंग पढ़ने गया था जब वो शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज करवाई। विवेचना करते हुए पुलिस ने उसी गाँव के निवासी देवेंद्र व यादराम से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा गुनाह परतदर परत खुल कर सामने आ गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि शिवम की सुपारी उसके ही चाचा महेंद्र ने दी थी। घटना को अंजाम देंते हुए शिवम को कोचिंग जाते समय रास्ते से साइकल दिलवाने के बहाने चचेरे भाई टीपू पुत्र महेंद्र ने अपहरण कर मारुति वैन में बैठा लिया। वैन में पहले से तीन आरोपी बैठे थे, इन सभी ने मिलकर मैनपुरी की ईसन नदी के पास शिवम के गले मे फंदा डालकर उसकी निर्मम हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद साजिशकर्ताओं ने शिवम के पिता को यादराम के फोन से फोन कॉल कर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहरणकर्ता फिरौती की 6 लाख रुपये की रकम वसूल कर पाते , इससे पहले पुलिस ने इन्हें दबोच लिया और निशानदेही पर छात्र शिवम का शव क्षत-विक्षत हालत में कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र की झाड़ियों से बरामद कर लिया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसकी शिनाख्त अपने पुत्र शिवम के रूप में की। देवेंद्र ने यह भी बताया कि महेन्द्र ने अपने भाई के हिस्से की जमीन को हथियाने की नीयत से ही हम लोगों को 1 लाख की सुपारी दी थी। वह जानता था शिवम इनका एकलौता पुत्र है और उसके मरने के बाद सारी जमीन के मालिक महेंद्र व उसके पुत्र ही होने वाले थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+