राहुल के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर अमेठी में जश्न का माहौल

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसियों व आम जन मानस में खुशी की लहर है। हर तरफ जश्न का माहौल है।

Celebration in Amethi after Rahul Gandhi became Congress President

अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर जहां कांग्रेसियों का जमावड़ा है वहां भी खुशी मनाई जा रही है। वहीं जिलेभर में राहुल की ताजपोशी पर मिठाइयां बांटी जा रही है।

Celebration in Amethi after Rahul Gandhi became Congress President

आतिशबाजी हो रही है। लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी मना रहे हैं। इस क्रम मे जायस, तिलोई, जगदीशपुर आदि जगहों पर भी खुशी का माहौल है।

Celebration in Amethi after Rahul Gandhi became Congress President

तिलोई में सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिलोई ने बिराज बाज़ार के राजीव गांधी स्मारक विद्यालय में बच्चों व संभ्रान्त व्यक्तियों की उपस्थिति में मिठाइयां व गोले दागकर खुशी का इज़हार किया।

Celebration in Amethi after Rahul Gandhi became Congress President

सोमवार को राहुल गांधी को कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। राहुल गांधी के मुकाबले में किसी भी कांग्रेसी नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया था। आज नाम वापसी का अंतिम दिन था, जिसके तहत आज पार्टी ने अध्यक्ष पद पर उनके नाम का ऐलान कर दिया। 16 दिसंबर को उन्हें अध्यक्ष पद पर चुने जाने का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+