नौसिखिया के कंट्रोल से बाहर निकली कार की चपेट में आए लोग, CCTV में देखिए हादसा
कन्नौज। नौसिखिया ड्राइवर किस प्रकार जानलेवा साबित हो सकते हैं इसका एक नजारा कन्नौज में उस समय दिखाई दिया जब एक खड़ी कार तेजी के साथ दौड़ती हुयी बाइक सवार को कुचलते हुए पम्प के पोल से टकरा गई। इसके बाद कार वहां खड़े लोगों को रौंदने लगी। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पेट्रोल पम्प की तरफ दौड़ी कार
कन्नौज जिले के सरायमीरा कन्नौज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प सतीश फिलिंग स्टेशन पर एक खड़ी कार तेजी के साथ दौड़ने लगी। जब तक वहां खड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक कार एक बाइक सवार को रौंदते हुए पेट्रोल पम्प के नोजल मशीन के पोल से टकराकर खड़ी हो गयी। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी के नीचे फंसे बाइक सवार को बाहर निकाला।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
इस हादसे में सबसे बड़ी बात यह रही कि गाड़ी के नीचा फंसा युवक सकुशल रहा। हलांकि कार से टक्कर लगने के कारण युवक के मामूली चोटें आई हैं जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लग सकती थी आग
पता चला कि गाड़ी एक नौसिखिया युवक चला रहा था। पेट्रोल पम्प पर पर काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया तो अचानक गाड़ी आंधी की तरह आई जिससे बचने के लिए लोग भागने लगे। उनका कहना था कि यदि उस समय पेट्रोल का नोजल खुला होता तो आग भी लग सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications