VIDEO: कैमरे में कैद चेन स्नैचिंग की घटना, देखिए महिला के वो दस सेकेंड

महिला लुटेरे का मुकाबला करते हुए घर के अंदर भागी लेकिन बदमाश ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और महिला के गले से चेन छीनते हुए उसे सड़क पर गिराकर बड़े आराम से फरार हो गया।

मेरठ। यूपी में अगर मेरठ शहर की बात की जाए तो यहां चेन स्नैचिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। मेरठ पुलिस भी नाकाम नजर आ रही है, भले ही पुलिस जगह-जगह चेकिंग करने की बात करती हो मगर लगता है कि मेरठ में चेन स्नैचिंग लुटेरों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। आपको बता दें ऐसा ही मामला मेरठ के थाना गंगानगर के एचपी ब्लॉक में देखने को मिला। जहां महिला से चेन छीनते बाइक सवार दो लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

VIDEO: कैमरे में कैद चेन स्नैचिंग की घटना, देखिए महिला के वो दस सेकेंड

महिला अपने गेट के बाहर एक कर्मचारी से सफाई करा रही थी कि उसी दौरान बाइक पर दो लुटेरे आते हैं। उनमें से एक बाइक से उतरता है और महिला को तमंचा दिखाकर डराते हुए उसके गले पर झपट्टा मारता है। महिला लुटेरे का मुकाबला करते हुए घर के अंदर भागी लेकिन बदमाश ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और महिला के गले से चेन छीनते हुए उसे सड़क पर गिराकर बड़े आराम से फरार हो गया।

बदहवास महिला ने घटना को अपने पति से बताया तो पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस CCTV कैमरे में हुए कैद चेन लुटेरों की तलाश में जुट गई है लेकिन बड़ा सवाल है कि महिला की सुरक्षा के लिए जहां योगी सरकार सख्त आदेश दिए हुए है वहीं महिलाओं के साथ लगातार लूट की वारदात बढ़ रही है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+