घर के सामने से बदमाश उठा ले गए बोलेरो, देखिए चोरी का वीडियो
मथुरा में बेखौफ बदमाश एक गेस्ट हाउस के सामने खड़ी बोलेरो को उड़ा ले गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद भी मथुरा पुलिस मुस्तैद नजर नही आ रही है। मथुरा में आए दिन बदमाश बेख़ौफ़ घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रह जाती है। मामला मथुरा के थाना महावन इलाके के गोकुल का है जहाँ चोरों ने बेख़ौफ़ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और बैंक के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी को लेकर फरार हो गए।

चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। मथुरा के थाना महावन इलाके के गोकुल में महाराष्ट्र के श्रद्धालु बृज भ्रमण पर आये हुए थे एक गेस्ट हॉउस के बाहर उनकी बुलेरो गाड़ी को बदमाशों ने चोरी कर लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार बदमाश बुलेरो गाड़ी को चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी । गाड़ी की तलाश के लिये चेकिग भी कराई गयी लेकिन कोई पता नहीं चल सका। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे यहाँ घूमने आये हुए थे और उनकी गाड़ी गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी थी जो चोरी हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications